[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में उल्लू बेचने के नाम पर 2.30-लाख की ठगी:एक ही आदमी से दो बार हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड को पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में उल्लू बेचने के नाम पर 2.30-लाख की ठगी:एक ही आदमी से दो बार हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड को पकड़ा

सीकर में उल्लू बेचने के नाम पर 2.30-लाख की ठगी:एक ही आदमी से दो बार हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड को पकड़ा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में उल्लू बेचने के नाम पर एक युवक के साथ 2 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की वारदात हुई। दो बार एक ही आदमी से हुई धोखाधड़ी के बाद पुलिस ने उद्योग नगर थाना इलाके के कुंडली गांव से ठगी करने वाली गैंग के मास्टरमाइंड राजू बावरी(31) निवासी कुड़ली को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

जानिए, क्या है पूरा मामला

झीगर छोटी निवासी प्रमोद कुमार सेवदा ने दादिया पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 29 दिसंबर 2025 को उनके पास कुड़ली निवासी राजू बावरी का कॉल आया। जिसने प्रमोद कुमार को उल्लू खोजने की बात कही। राजू ने प्रमोद को कहा कि वह उल्लू ढूंढ कर देगा तो 5 लाख रुपए दूंगा। इसके बाद राजू ने प्रमोद को अपने नंबर दे दिए और फिर हर दूसरे दिन कॉल करके पूछता कि उल्लू देखा क्या।

एक दिन राजू ने प्रमोद को कॉल करके कहा कि मेरे दोस्त ने उल्लू पकड़ लिया है, जो उदयपुरवाटी के पास गांव का है। जिसका नाम सुरेंद्र गुर्जर है और वह उल्लू के 6 लाख रुपए मांग रहा है। आप जयपुर वाली पार्टी से बात करो। जयपुर वाली पार्टी से प्रमोद ने बात की तो उसने अपना नाम शर्मा जी बताया और कहा कि हम 50 लाख रुपए दे देंगे। माल डील करके लाओ, कहीं से दिल्ली की पार्टी लेने के लिए आई हुई है,आप डील करके हमें बुलाओ।

6 लाख रुपए में हुई डील

राजू ने प्रमोद, सुरेंद्र गुर्जर और शर्मा जी को गोरिया वाले पुलिया के पास बुलाया, फिर सुरेंद्र गुर्जर को उल्लू दिखाने को कहा। जब सुरेंद्र गुर्जर ने उल्लू दिखाया तो शर्मा जी ने जोर से कहा कि हम 48 लाख दे देंगे। तब सुरेंद्र गुर्जर ने कहा कि आप इसके 48 लाख ले रहे हो और हमें 5 लाख दे रहे हो। ऐसे में उस दिन डील नहीं हुई। दो-तीन दिन बाद राजू प्रमोद के पास आया और कहा कि 6 लाख रुपए में डील हुई है। 2 लाख रुपए की व्यवस्था तुम करो और 1 लाख की मैं करता हूं।

फिर सुरेंद्र गुर्जर ने कहा कि तुम 2 आदमी आओगे ज्यादा नहीं। मैं अपनी पत्नी को साथ लेकर गुंगारा मोड़ पर आऊंगा।। उसके बाद राजू और प्रमोद गुंगारा मोड़ पर पहुंच गए। उसके बाद प्रमोद तो दूर खड़ा हो गया और राजू ने सुरेंद्र गुर्जर को रुपए देने के बाद उल्लू को उड़ा दिया। फिर राजू ने प्रमोद को कहा कि मेरे हाथ से छूट गया, तुम दुखी मत हो। मैं खुद उल्लू को पकड़ लूंगा।

करीब दो दिन बाद प्रमोद के पास मुकेश मीणा का कॉल आया जिसने कहा कि माल लेना है क्या, 3 लाख रुपए लगेंगे। सौदा होने पर रुपए देने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने 2 जनवरी को एक लाख रुपए कैश दिए और एक लाख रुपए का चेक दे दिया। इसके बाद पिपराली और श्यामपुरा के बीच बिना नंबर की बाइक पर दो लोग आए और एक गाड़ी थी, जिसमें 5-6 लोग बैठे हुए थे।

प्रमोद ने बाइक सवार दोनों को 30 हजार रुपए दे दिए। दोनों ने कहा कि थैला बाइक के पीछे बंधा हुआ है, उसमें ही उल्लू है। इसके बाद बाइक सवार दोनों लोग वहां से फरार हो गए। वहीं गाड़ी दूर खड़ी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड राजू बावरी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य सहयोगी आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles