छापर की पहाड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग:वन विभाग ने 3 घंटे की मशक्कत से पाया काबू, झाड़ियां और पौधे जले
छापर की पहाड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग:वन विभाग ने 3 घंटे की मशक्कत से पाया काबू, झाड़ियां और पौधे जले
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के छापर की पहाड़ी में सोमवार को आग लग गई। आग लगने के बाद पहाड़ी से धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में हलचल मच गई। आग पहाड़ी की चोटी से धीरे-धीरे नीचे की ओर फैल रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में पहाड़ी क्षेत्र की झाड़ियां और छोटे पौधे जलकर खाक हो गए। हालांकि, समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका। उल्लेखनीय है कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र की पहाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं, जिससे वन संपदा को खतरा बना रहता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2128767


