[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी विश्वविद्यालय के राहुल ने जीता रजत पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी विश्वविद्यालय के राहुल ने जीता रजत पदक

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री जेजेटी विश्वविद्यालय के मुक्केबाज़ राहुल ने 80–85 किलोग्राम भार वर्ग में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025–26 में रजत पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई।

खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग के 80–85 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में जीत दर्ज कर फाइनल तक अपनी जगह बनाई। इस उपलब्धि के साथ ही राहुल ने प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी अपनी पात्रता सुनिश्चित की है।

सेमीफाइनल मुकाबले में राहुल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विषेश कुमार को 5–0 के एकतरफा निर्णय से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में राहुल का सामना सीजीसी विश्वविद्यालय, मोहाली के युवराज से हुआ, जिसमें उन्हें 5–0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद राहुल ने रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बॉक्सिंग टीम के साथ मैनेजर के रूप में डॉ. संजय कुमार मौजूद रहे।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबरेवाला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल द्वारा जीता गया पदक विश्वविद्यालय की बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और उत्कृष्ट खेल संस्कृति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता भविष्य में और बड़ी उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने भी राहुल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया है। उनका यह पदक आने वाली सफलताओं की शुरुआत है।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. महेश सिंह, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. इकराम कुरैशी तथा जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामनिवास सोनी ने राहुल को रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles