लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा होली स्नेह मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा होली स्नेह मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को लायंस क्लब झुंझुनूं के तत्वावधान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। बगड़ रोड स्थित पंसारी लायंस अस्पताल में आयोजित “होली स्नेह मिलन एवं महिला सम्मान समारोह” की मेजबानी लायन दंपति प्रमोद तुलस्यान और रेखा तुलस्यान ने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत ने की। इस अवसर पर क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एस.एन. शर्मा और पूर्व प्रांत पाल एमजेएफ लायन श्रवण केजरीवाल सहित क्लब के वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्लब की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को कंठा, दुपट्टा और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नंदीशाला महिला समूह की भावना शर्मा, निर्मला ढंढारिया, सुनीता पोद्दार, सुशील गुप्ता, संतोष सिंघानिया और वंदना शर्मा शामिल रहीं।

चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर फिजिशियन डॉ. प्रज्ञा पांडे को सम्मानित किया गया, जो प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को लायंस भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से सेवा दे रही हैं। इसके अलावा लायंस क्लब की महिला सदस्य शकुंतला पुरोहित, डॉ. बबीता कुमावत, विनीता शर्मा, मंजू कुमावत, संगीता प्रजापत, रेखा तुलस्यान, उषा शर्मा और गायत्री शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान डॉ. भावना शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और इस पहल के लिए क्लब की सराहना की। वहीं लायन डॉ. उमेद सिंह ने होली के सामाजिक महत्व और महिला दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के संयोजक एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार रहे, जबकि मंच का संचालन लायन कैलाश सिंघानिया ने किया।
इस अवसर पर सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, डॉ. एन.एस. नरुका, नरेंद्र व्यास, डॉ. डी.एन. तुलस्यान, अमरनाथ जांगिड़, सुरेश मोदी, मनीष मित्तल, श्यामसुंदर, राजेंद्र पांडे, मांगीलाल वर्मा, दयाशंकर अररडावतिया, किशनलाल जांगिड़, रिंकेश लाठ, डॉ. कमल चंद अग्रवाल, शुभकरण जांगिड़, श्यामसुंदर जालान और रतनलाल शर्मा सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2056437


