गौरव सेनानी समारोह अंतर्गत सैन्य उपकरण प्रदर्शनी में दिखा आमजन का उत्साह
गौरव सेनानी समारोह अंतर्गत सैन्य उपकरण प्रदर्शनी में दिखा आमजन का उत्साह
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला खेल स्टेडियम में आयोजित गौरव सेनानी समारोह के दौरान सैन्य उपकरण प्रदर्शनी में सोमवार को आमजन का खूब उत्साह देखने को मिला। इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, आम नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों व भूतपूर्व सैनिकों केपरिवारजनों ने सैन्य उपकरणों को देखा व जानकारी ली। प्रदर्शनी में सेना द्वारा उपयोग में लिए जाने वाले विभिन्न आधुनिक सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। विद्यार्थियों और युवाओं ने विशेष रुचि के साथ उपकरणों का अवलोकन किया और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सेना के अधिकारियों, कर्मचारियों ने सैन्य उपकरणों के नाम, कार्यप्रणाली, ओरिजिन सहित जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों का उपयोग देश की सुरक्षा एवं सैन्य अभियानों में किस प्रकार किया जाता है। प्रदर्शनी में आए लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं में सेना के प्रति उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। विद्यार्थियों, युवाओं ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की इच्छा जाहिर की।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056409


