अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्व विप्र समाज की महिलाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्व विप्र समाज की महिलाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चूरू रोड स्थित श्री परशुराम अतिथि भवन में श्री गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति महिला मंडल द्वारा सर्व विप्र समाज की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूबी महर्षि तथा विशिष्ट अतिथि मंजुला चाकलान, रजनी शर्मा, श्रुति मिश्रा, सुनीता व्यास और संगीता आत्रेय उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में नीलम गौड़ मंचासीन रहीं।
इस दौरान एकल गायन, राजस्थानी वेशभूषा, एकल एवं सामूहिक नृत्य, मटका फोड़ तथा मोती पिरो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि रूबी महर्षि ने कहा कि महिलाओं की सांस्कृतिक पहचान एक समृद्ध समाज के लिए आवश्यक है। महिलाओं की भागीदारी से समाज में विविधता और समृद्धि आती है, जिससे एक सशक्त और समृद्ध संस्कृति का निर्माण होता है।

मुख्य वक्ता नीलम गौड़ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ता है। साथ ही प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है, जिससे महिला उत्थान और सशक्तिकरण को बल मिलता है।
कार्यक्रम में कलावती देवी पारीक, पूनम माटोलिया, मूली देवी पारीक, किरण जोशी, संगीता माटोलिया, पूजा पिपलवा, अमिता मुद्गल, सीमा चोटिया, शांति शर्मा, सुनैना चोटिया, आरती जोशी, गीता पिपलवा, पुष्पा हरितवाल, निर्मला शर्मा, कुसुम सांखोलिया, कुसुम जोशी, निर्मला चोटिया, निर्मला माटोलिया, ऊषा शर्मा, भंवरी देवी, सुमन वशिष्ठ, बबीता धर्ड़, पूर्वी पारीक, पूनम पारीक, कविता शर्मा, मधु धर्ड़, पूनम पुजारी, सुनीता चोटिया, सुनेना जोशी, ममता पारीक, अर्चना शर्मा, कांता बियांला, नीलम धर्ड़, युक्ति इंदौरिया और फाल्गुनी महर्षि सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने समिति अध्यक्ष जयप्रकाश ताम्रायत, महिला मंडल अध्यक्ष यशोदा शर्मा और युवक संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा का प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट कर स्वागत किया। अंत में महिला मंडल अध्यक्ष यशोदा शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुधा ताम्रायत ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056392


