चिड़ावा में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़:पीछा करते हुए घर तक पहुंचा आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार किया
चिड़ावा में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़:पीछा करते हुए घर तक पहुंचा आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार किया
चिड़ावा : चिड़ावा में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया। जहां परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला चिड़ावा थाना क्षेत्र में 7 मार्च का है। डीएसपी विकास धींधवाल ने बताया- थाना क्षेत्र में पीड़िता घर से करीब 200 मीटर गोलगप्पे खाने गई थी। इस दौरान आरोपी विनोद मेघवाल वहां पहुंचा। विनोद के देखते ही पीड़िता जोर से चिल्लाई और घर की ओर भागने लगी। विनोद ने नाबालिग का पीछा किया और अश्लील हरकतें कर रहा था।
आरोपी नाबालिग का पीछा करते-करते उसके घर तक पहुंच गया। जहां पीड़िता की आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विनोद मेघवाल पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है। थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया- एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार, एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं डीएसपी विकास धींधवाल के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056385


