जसरापुर में दो साल से पेयजल लाइन में लीकेज: सप्लाई के समय सड़क के नीचे से बह रहा पानी, हजारों गैलन हो रहा बर्बाद
जसरापुर में दो साल से पेयजल लाइन में लीकेज: सप्लाई के समय सड़क के नीचे से बह रहा पानी, हजारों गैलन हो रहा बर्बाद
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर-लोयल मुख्य सड़क पर स्थित सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास पेयजल सप्लाई लाइन में पिछले करीब दो वर्षों से लीकेज बनी हुई है। इस कारण गांव में जब भी पानी की सप्लाई होती है, तो हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा जब भी गांव में पानी की सप्लाई की जाती है, तो सड़क के नीचे से बड़ी मात्रा में पानी बाहर निकलकर बर्बाद हो जाता है। इस समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक इसे ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही लीकेज के कारण न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि भविष्य में सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है। सड़क के नीचे से लगातार पानी निकलने के कारण सड़क की नींव कमजोर होने का खतरा बना हुआ है।
इस संबंध में जलदाय विभाग खेतड़ी के सहायक अभियंता दौलत राम ने बताया कि यह पाइपलाइन जल जीवन मिशन के तहत डाली गई है, इसलिए इसे ठीक कराने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लीकेज को ठीक करा दिया जाएगा।
वहीं ग्राम पंचायत जसरापुर की प्रशासक मंजु देवी गुर्जर ने बताया कि इस लीकेज को ठीक कराने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है और अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से जल्द से जल्द लीकेज ठीक कराने की मांग की है, ताकि पेयजल की बर्बादी को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2128579


