[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांजा के साथ 72 साल के बुजुर्ग गिरफ्तार:मुखबिर सूचना पर दबोचा, लाइसेंस और डाक्यूमेंट्स नहीं दिखा सके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

गांजा के साथ 72 साल के बुजुर्ग गिरफ्तार:मुखबिर सूचना पर दबोचा, लाइसेंस और डाक्यूमेंट्स नहीं दिखा सके

गांजा के साथ 72 साल के बुजुर्ग गिरफ्तार:मुखबिर सूचना पर दबोचा, लाइसेंस और डाक्यूमेंट्स नहीं दिखा सके

सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बेरला गांव से 442 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने 72 साल के धनसिंह को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी से गांजे के संबंध में वैध लाइसेंस या डाक्यूमेंट्स मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि बेरला गांव में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद सूरजगढ़ थानाधिकारी दौलतराम (RPS प्रोबे.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान धनसिंह (72) पुत्र हरनारायण निवासी बेरला को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 442 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

जब पुलिस ने आरोपी से गांजे के संबंध में वैध लाइसेंस या डाक्यूमेंट्स मांगे तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सूरजगढ़ में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से लाया था और क्षेत्र में किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल महीपाल और केशव कुमार की विशेष भूमिका रही।

Related Articles