[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान:एईएन को सौंपा ज्ञापन, नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान:एईएन को सौंपा ज्ञापन, नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग

बबाई में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान:एईएन को सौंपा ज्ञापन, नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की बबाई उपतहसील में गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल संकट गहरा गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने सहायक अभियंता (एईएन) कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और एईएन को ज्ञापन सौंपकर नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग की।

विष्णु नायक ने बताया कि कस्बे के वार्ड 13 के राजपूतों का मोहल्ला और स्वामियों का मोहल्ला में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। जलदाय विभाग द्वारा तीन दिन में केवल एक या दो बाल्टी पानी ही मिल पाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड 2 में रहीश के मकान के पास सतीमाता मंदिर के सामने भी पानी की गंभीर समस्या है, जबकि वहां पाइपलाइन मौजूद है। इसके अलावा वार्ड 6 और 7 में घनश्याम पटवारी के सामने पुरानी पाइपलाइन जर्जर हालत में है, जिससे पानी नहीं आता। ग्रामीणों ने इन क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाने की मांग की है।

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ने 15 दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर पेयजल संकट का समाधान नहीं हुआ, तो कस्बे के समस्त सर्वसमाज द्वारा जलदाय विभाग कार्यालय के सामने उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर सुनील नायक, विष्णु नायक, सुरेंद्र शेखावत, चिंटू स्वामी, विजेष, महेन्द्र, इमरान, मोनू, सुमित, मंजू, सरोज, पुष्पा, रीना, माया, ममता, उत्सव, विमला, नीतू शारदा, सुमित्रा, रेखा सहित अनेक महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles