भोपालगढ़ फोर्ट के मार्ग पर गेट लगाने के विरोध में खेतड़ी बाजार रहा बंद: व्यापारियों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दिया धरना
तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पांच दिन में गेट नहीं हटाया तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
खेतड़ी : खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा भोपालगढ़ फोर्ट पर जाने वाले मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध पैदा किए जाने के विरोध में सोमवार को खेतड़ी बाजार बंद रहा। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और ग्रामीणों के साथ मिलकर ट्रस्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में बड़ी संख्या में लोग रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर, “एक दिवसीय सांकेतिक धरना” करीब तीन घंटे तक धरना देकर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भोपालगढ़ फोर्ट और वहां स्थित आस्था के केंद्र रसिक मोहन दास जी महाराज के मंदिर तक जाने वाला यह मार्ग वर्षों से आमजन की आवाजाही के लिए खुला रहा है। मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध खड़ा करना जनहित के खिलाफ है। इस फैसले से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।

धरने के बाद ग्रामीणों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार सुनील कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भोपालगढ़ ग्राम के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए गेट व बैरिकेड्स को हटाने, जय निवास कोठी के पास अवरुद्ध किए गए सार्वजनिक मार्ग को खोलने तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजेश शाह सहित अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। साथ ही वसीयत में वर्णित संपत्तियों को ही ट्रस्ट को देने की बात भी ज्ञापन में कही गई।
ज्ञापन में बताया गया कि खेतड़ी कस्बा रियासतकालीन समय का ऐतिहासिक कस्बा रहा है, जहां उस समय अनेक भवन, महल और किलों का निर्माण कराया गया था। भोपालगढ़ किला भी उसी दौर में बनाया गया था, जिसका उपयोग सामरिक और रिहायशी निवास के रूप में किया जाता था। वर्तमान में भी भोपालगढ़ में लोग निवास कर रहे हैं और इस मार्ग का उपयोग करते हैं, इसलिए इसे बंद करना उचित नहीं है।

धरने के दौरान समाजसेवी मनोज घूमरिया, गोकुलचंद सैनी, चंदगीराम सैनी, पार्षद लीलाधर सैनी, सीताराम वर्मा, विजेश शाह, पारस वर्मा, केशव प्रसाद शर्मा, सुरेश पांडे, नागरमल सैनी, वासुदेव तिवाड़ी, इंद्रपाल वर्मा, नवल किशोर पारीक, सुधीर गुप्ता, हर्मेंद्र चनानीया, विद्याधर सैनी, गजेंद्र पारीक, विष्णु पारीक, गोपाल सैनी, विमल सैनी, बलवीर सैनी, रमेश सैनी, योगेश सैनी, भरत सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी मौजूद रहे।
इन्होंने कहा की
भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर गेट लगाया गया है, ग्रामीणों की शिकायत पर कुछ रोज पहले मैं देखकर आया था, जब वह खुला हुआ था। आज ग्रामीणों की ओर से ज्ञापन दिया है जिस दोबारा मौका मुआयना किया जाएगा। – सुनील कुमार, तहसीलदार खेतड़ी
पांच दिन के भीतर भोपालगढ़ मार्ग पर लगाया गया गेट नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी ट्रस्ट और प्रशासन की होगी। – गोकुलचंद सैनी
क्या अब संत महात्माओं के दर्शन करने के लिए भी लोगों को किसी की अनुमति लेनी पड़ेगी। खेतड़ी की जनता को अपने मंदिरों में आने-जाने और संत महात्माओं के दर्शन करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर खेतड़ी का जनमानस जाग चुका है। सरकार इस विषय पर जल्द से जल्द ध्यान दें और अगर आने वाले समय में गेट नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी ट्रस्ट और प्रशासन की होगी। – समाज सेवी मनोज घुमरिया
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2128127


