[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई को तहसील का दर्जा देने की विधानसभा में उठी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई को तहसील का दर्जा देने की विधानसभा में उठी मांग

बबाई को तहसील का दर्जा देने की विधानसभा में उठी मांग

खेतड़ी : राजस्थान विधानसभा के सत्र के दौरान खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने खेतड़ी की उप तहसील बबाई को तहसील में क्रमोन्नत करने की मांग उठाई।

विधायक ने कहा कि बबाई क्षेत्र खेतड़ी तहसील मुख्यालय से काफी दूर है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और कई कार्य समय पर नहीं हो पाते। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी अनुशंसा पर राज्य सरकार ने बबाई को पंचायत समिति का दर्जा भी प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि बबाई क्षेत्र तहसील बनने के लिए लगभग सभी आवश्यक मापदंड पूरे करता है। यहां पंचायत समिति, पुलिस थाना, विद्युत विभाग का अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता कार्यालय, रिकॉर्ड के लिए भूमि चिह्नित, डेयरी प्लांट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय, कन्या महाविद्यालय तथा यातायात सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसलिए उप तहसील बबाई को तहसील में क्रमोन्नत किया जाना चाहिए।

विधायक के निजी सहायक अनिल कुमार गुर्जर ने बताया कि पिछले दो वर्षों में विधायक द्वारा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विधानसभा में कई मांगें रखी गई हैं। इसके तहत बबाई को पंचायत समिति का दर्जा, 13 नई ग्राम पंचायतों की स्वीकृति, सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन, स्वास्थ्य क्षेत्र में 95 करोड़ रुपये के विकास कार्य, पशु पॉली क्लिनिक, 235 करोड़ रुपये की सड़कों का निर्माण, शिक्षा क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये के कार्य तथा पेयजल के लिए 30 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

उन्होंने बताया कि मेहाड़ा में विद्युत विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय भी स्वीकृत हुआ है। खेतड़ी में विधायक के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान लगभग सवा चार सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जो वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद विधायक क्षेत्र में निरंतर जनसुनवाई और क्षेत्रीय दौरे पर रहेंगे।

Related Articles