[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में विवेकानंद क्रिकेट कप सीजन 3 का समापन:देव कैटर्स क्लब नानूवाली बावड़ी ने जीता टूर्नामेंट, इंडाली को हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में विवेकानंद क्रिकेट कप सीजन 3 का समापन:देव कैटर्स क्लब नानूवाली बावड़ी ने जीता टूर्नामेंट, इंडाली को हराया

खेतड़ी में विवेकानंद क्रिकेट कप सीजन 3 का समापन:देव कैटर्स क्लब नानूवाली बावड़ी ने जीता टूर्नामेंट, इंडाली को हराया

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के पोलो ग्राउंड में विवेकानंद क्रिकेट कप सीजन 3 प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। फाइनल मुकाबले में देव कैटर्स क्लब नानूवाली बावड़ी ने इंडाली की टीम को 45 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

संयोजक अनिल कुमार सैनी और ललित सैनी ने बताया कि यह 10 दिवसीय प्रतियोगिता थी, जिसमें जिले की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम देव कैटर्स क्लब नानूवाली बावड़ी को 71 हजार रुपये नकद और एक ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम इंडाली को 51 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी मिली।

खेलों में भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद लीलाधर सैनी थे, जबकि अध्यक्षता वेणीशंकर सैनी ने की। मुख्य अतिथि पार्षद लीलाधर सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के लिए खेलों में भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के युवाओं ने खेलों के माध्यम से भारत का नाम रोशन किया है।

सैनी ने चिंता व्यक्त की कि आज के समय में युवा परंपरागत खेलों से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया, क्योंकि इनसे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने गांवों में खेल सुविधाओं की कमी को दूर करने और खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मण सैनी, हारून अली, अमित सैनी, इंद्राज सैनी, अनिल सैनी, घनश्याम सैनी, कैलाश सैनी, अशोक सैनी, बीरबल गुर्जर, महेश सैनी, सुरेश सैनी, संजय सैनी, योगेश सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles