[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में ईशर गणगौर पूजा जारी:नवविवाहिताएं और युवतियां कर रही पूजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में ईशर गणगौर पूजा जारी:नवविवाहिताएं और युवतियां कर रही पूजा

रींगस में ईशर गणगौर पूजा जारी:नवविवाहिताएं और युवतियां कर रही पूजा

रींगस : रींगस नगर पालिका और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईशर गणगौर पूजा का उत्साह बना हुआ है। भारतीय संस्कृति पर आधारित इस पर्व पर सुबह से ही ईशर और गणगौर के मंगल गीत सुनाई दे रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है।

अलसुबह नवविवाहिताएं और युवतियां ईशर गणगौर की पूजा-अर्चना के लिए निकली। “गौर ए गणगौर माता, खोल ए किवाड़, बाहर खड़ी थारे पूजन वाळी…” जैसे मंगल गीत गाते हुए दूब (हरी घास) एकत्र की

परंपरा के अनुसार, अमर सुहाग और सुख-समृद्धि की कामना के लिए भगवान शंकर और पार्वती के रूप में ईशर व गणगौर की पूजा-अर्चना 16 दिनों तक की जाती है। वहीं, युवतियां अच्छे पति की कामना के लिए यह पूजा करती हैं। इस दौरान क्षेत्र की युवतियां और महिलाएं रींगस मठ मंदिर, भैंरू बाबा मंदिर, जीणमाताजी, शाकंभरी, हर्ष पर्वत और खंडेला के गणेश आदि मंदिरों में दर्शन के लिए जाती हैं।

Related Articles