[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंगर बादशाह के गाने पर विवाद:सरदारशहर में रिपोर्ट दर्ज, गाने में महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द होने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सिंगर बादशाह के गाने पर विवाद:सरदारशहर में रिपोर्ट दर्ज, गाने में महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द होने का आरोप

सिंगर बादशाह के गाने पर विवाद:सरदारशहर में रिपोर्ट दर्ज, गाने में महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द होने का आरोप

सरदारशहर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिंगर बादशाह के हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सरदारशहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें गाने पर महिलाओं के अपमान और अश्लील शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि गाने के वीडियो में स्कूल ड्रेस में लड़कियों को दिखाया गया है, जबकि गीत के बोल भारतीय संस्कृति और सभ्यता को ठेस पहुँचाने वाले हैं।

यह गाना WhatsApp, Instagram और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और महिलाओं में आक्रोश है।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गायक के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस आपत्तिजनक गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत हटवाया जाए और उस पर प्रतिबंध लगाया जाए।

पुलिस प्रशासन ने बताया है कि प्राप्त शिकायत की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा।

Related Articles