[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठहाकों से गूंजा कल्याण रंगमंच, विराट हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ठहाकों से गूंजा कल्याण रंगमंच, विराट हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

ठहाकों से गूंजा कल्याण रंगमंच, विराट हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : होली महोत्सव–2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक मंडल सीकर की ओर से श्री कल्याण रंगमंच पर आयोजित विराट हास्य कवि सम्मेलन हंसी, व्यंग्य और साहित्यिक रंगों से सराबोर रहा। फागुन की मस्ती के बीच देर रात तक चले इस आयोजन में शहर के बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों और दर्शकों ने भाग लिया। कवियों की चुटीली रचनाओं और व्यंग्यपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।

कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य कवि ताऊ शेखावाटी के सानिध्य में आयोजित हुआ। मंच पर पहुंचे देश के सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी अनोखी शैली और धारदार व्यंग्य से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत उद्बोधन के साथ हुई, जिसके बाद कवियों की प्रस्तुतियों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

लाफ्टर किंग के नाम से प्रसिद्ध सुरेश अलबेला ने अपनी चुटीली कविताओं और हास्यपूर्ण अंदाज से दर्शकों को बार-बार ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। वहीं कैलाश मंडेला ने अपने हरफनमौला अंदाज और सामाजिक व्यंग्य से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। योगेंद्र शर्मा ने समसामयिक विषयों पर आधारित रचनाओं के माध्यम से समाज की विसंगतियों पर तीखा कटाक्ष किया।

लोकप्रिय कवि देवकरण देव ने हास्य और व्यंग्य से भरपूर रचनाएं सुनाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। वहीं हास्य और संचालन कला के लिए चर्चित हरीश हिंदुस्तानी ने मंच संचालन के साथ-साथ अपनी कविताओं से भी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में दिल्ली की युवा कवयित्री राधिका गुप्ता की प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी संवेदनशील और प्रभावशाली रचनाओं को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की चर्चित शायरा सुल्तानजहां ने अपनी शायरी के माध्यम से कार्यक्रम में अलग रंग घोल दिया और श्रोताओं से भरपूर दाद बटोरी।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार में मौजूद दर्शक हंसी और तालियों से कवियों का उत्साह बढ़ाते रहे। फागुन के उल्लास और होली के रंगों के बीच आयोजित यह हास्य कवि सम्मेलन शहरवासियों के लिए यादगार सांस्कृतिक शाम साबित हुआ।

इस दौरान सांसद अमराराम, जिला परिषद के उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे। आयोजन के सफल संचालन पर सांस्कृतिक मंडल के पदाधिकारियों ने सभी कवियों और उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles