अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित
सीकर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला परिषद सभागार सीकर में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन जिला कलक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह का सीधा प्रसारण उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्वक देखा गया। इसके बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत “प्राउड टू हैव ए डॉटर” अभियान की शुरुआत करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से जूट के थैले का विमोचन जिला कलक्टर मुकुल शर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने अपने संबोधन में महिलाओं और बालिकाओं के संरक्षण तथा सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज में बेटियों को समान अवसर देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने कहा कि समाज में बेटा-बेटी के भेदभाव को समाप्त कर दोनों को समान अवसर देना आवश्यक है, तभी समाज का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सीकर जिले का लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर चयन होने पर महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी को बधाई दी और विभागीय कार्मिकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पुरस्कार तथा यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना की व्यक्तिगत श्रेणी में डॉ. अभिलाषा रणवा और डॉ. प्रिया मील को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी ने महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रतनलाल स्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीकर शहर) भावना शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजीतपाल सिंह डूडी, महिला थाना प्रभारी मुनेश मीणा, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका अर्चना मार्य, उद्घोषक राकेश लाटा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुनील जांगिड़, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग इंदिरा शर्मा, महिला अधिकारिता विभाग के समस्त कर्मचारी, ग्राम साथिन, पर्यवेक्षक तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056057


