[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घरड़ाना खुर्द के सौरभ बुडानिया बने आईएएस, UPSC में 544वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घरड़ाना खुर्द के सौरभ बुडानिया बने आईएएस, UPSC में 544वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया मान

घरड़ाना खुर्द के सौरभ बुडानिया बने आईएएस, UPSC में 544वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : घरड़ाना खुर्द गांव के होनहार युवा सौरभ बुडानिया ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 544वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों में गर्व की भावना देखने को मिल रही है।

सौरभ बुडानिया के पिता रामनिवास बुडानिया दिल्ली पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली में एमबीबीएस इंटर्न हैं। साधारण परिवार से आने वाले सौरभ ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है।

सौरभ ने चार प्रयासों के बाद यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले वे ओएनजीसी में एक्जीक्यूटिव पद पर भी चयनित हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।सौरभ बुडानिया का ननिहाल चारावास गांव में है। आईएएस बनने की खबर मिलते ही चारावास में भी खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।उनकी ममेरी बहन निशा चाहर पहले ही पहले प्रयास में आईएएस बन चुकी हैं। उनकी इस सफलता से प्रेरित होकर ही सौरभ ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और लगातार मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया।

मास्टर सुरेंद्र कुमार चारावास ने बताया कि निशा चाहर की सफलता से सौरभ बुडानिया को काफी प्रेरणा मिली और उसी प्रेरणा से उन्होंने कड़ी मेहनत कर यूपीएससी में सफलता हासिल की।

परिवार में शिक्षा और सेवा का माहौल रहा है। सौरभ के एक मामा लेक्चरर हैं, एक दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं तथा सबसे छोटे मामा राजस्थान पुलिस में सेवा दे रहे हैं। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने सौरभ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles