देवनारायण मंदिर में तीसरी बार चोरी:सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो अज्ञात चोर
देवनारायण मंदिर में तीसरी बार चोरी:सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो अज्ञात चोर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
पलसाना : पलसाना के निकटवर्ती ग्राम गोविंदपुरा स्थित श्री देवनारायण जी मंदिर में गत रात्रि चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से चांदी के छत्तर, गले का आभूषण, दानपात्र और एक एलसीडी लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया।
यह मंदिर में चोरी की तीसरी घटना है। इससे पहले भी गांव में दो बार चोरी हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो अज्ञात चोर दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर के हाथ में दानपात्र और दूसरे के हाथ में एलसीडी स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं, जिन्हें वे ले जा रहे थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की।
ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2055933


