आबूसर में सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन, कालीपहाड़ी पंचायत में विधायक राजेन्द्र भाम्बू का नागरिक अभिनंदन
आबूसर में सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन, कालीपहाड़ी पंचायत में विधायक राजेन्द्र भाम्बू का नागरिक अभिनंदन
झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आबूसर में जयसिंह झाझड़िया द्वारा स्थापित नव निर्मित सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन विधायक राजेन्द्र भाम्बू तथा भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में मंच पर श्रवण सिंह बागड़ी, बी.एल. चौधरी (अधीक्षण अभियंता, सौर ऊर्जा विभाग), शिवकरण जानू, आबूसर सरपंच रोहताश तथा सरपंच ओम मोगा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रामकुमार झाझड़िया (अधिशासी अभियंता), राजेश पूनिया (अधीक्षण अभियंता), नंदलाल चौधरी, लक्ष्मी कुलहरी, जैलाल, दौलतराम, नरेश, माखन, सोहनलाल, जसवंत, भागीरथ ठाकरान, देवकरण ठाकरान, इन्द्राज ठाकरान, केसरदेव कुलहरी, अमरसिंह, जसवंत किसान, रणवीर तेतरवाल, सुल्तान जांगिड़ सहित ग्राम पंचायत आबूसर के अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इसके पश्चात नवगठित कालीपहाड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा विधायक राजेन्द्र भाम्बू का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि यशपाल ने की, जबकि बगड़ नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष गोविन्द सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोहिताश सिंह, संतोष सिंह, सायर सिंह, कैप्टन जयवीर सिंह, रविन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, दिनेश सिंह, बनवारी सिंह, राजेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, शक्ति सिंह, सन्तकुमार, प्रेम सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए विधायक राजेन्द्र भाम्बू का स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056057


