[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कवि सम्मेलन से होगा नवसंवत्सर का स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कवि सम्मेलन से होगा नवसंवत्सर का स्वागत

कवि सम्मेलन से होगा नवसंवत्सर का स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नवसंवत्सर 2083 के आगमन के अवसर पर झुंझुनूं में 17वें विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नव वर्ष समारोह समिति के सचिव राजकुमार मोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 की पूर्व संध्या पर 18 मार्च 2026, बुधवार को 17वें विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री रानी सती जी मंदिर झुंझुनूं के सौजन्य से होगा, जिसमें देश के ख्यातनाम कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

कवि सम्मेलन में श्री रानी सती मंदिर के ट्रस्टी देवेंद्र झुंझुनूंवाला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राजकुमार मोरवाल ने बताया कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से पिछले सत्रह वर्षों से झुंझुनूं में नवसंवत्सर का स्वागत राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के माध्यम से किया जाता है।

हजारों नागरिकों की उपस्थिति में होने वाले शेखावाटी के इस प्रसिद्ध और विराट कवि सम्मेलन में इस बार भी देश के ख्यातनाम कवि काव्य पाठ करेंगे। इनमें अरुण जैमिनी, सुनील जोगी, विनीत चौहान, चिराग जैन, मनीषा शुक्ला और हरीश हिंदुस्तानी शामिल हैं। हास्य, वीर, श्रृंगार और देशभक्ति के रसों से परिपूर्ण यह कवि सम्मेलन शेखावाटी क्षेत्र में अनूठा और बेजोड़ माना जाता है।

कवि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एस.एस. मोदी विद्या विहार में समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बड़ाऊ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजकुमार मोरवाल, मुकेश हलवाई, मनीष अग्रवाल, सूर्यकांत टीबड़ा, बजरंग सिंह शेखावत, अनिल ढंड, राजेश गुप्ता, राजेश जुगाड़, सोमेश भारद्वाज, प्रेम प्रकाश मोदी, चिंटू नारनोली, दीपक नूआं, विनोद सिंघानियां, दिनेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, नरेंद्र वर्मा, विपुल छक्कड़, गोवर्धन सैनी, पी.के. सिंह, अनिल मिश्रा, महेंद्र सोनी, मुकेश फोटोग्राफर, कमल डालमिया, ओमप्रकाश शर्मा और संजय शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles