अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व संस्थाओं का हुआ सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व संस्थाओं का हुआ सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को डीओआईटी सभागार में जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर हनुमानगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ा रहा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा और महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। शिक्षित और स्वस्थ बालिका ही सशक्त समाज की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं तथा समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने भी महिलाओं की भागीदारी को सुदृढ़ और शिक्षित समाज के निर्माण के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम की शुरुआत में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र शेखावत और समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेन्द्र शेखावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। व्यक्तिगत एवं संस्था श्रेणी में मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7 हजार 500 रुपये, प्रशस्ति पत्र, दुशाला और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। निलायम वेलफेयर फाउंडेशन, चूरू को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये तथा रेणु को तृतीय पुरस्कार के रूप में 2 हजार 500 रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र, दुशाला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास कर्मी श्रेणी में नन्दू कंवर, संजू देवी, द्रोपदी देवी और संजू स्वामी को 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र, दुशाला और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। जिला स्तरीय दानदाता श्रेणी में चूरू विकास सेवा समिति को प्रशस्ति पत्र, दुशाला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य एवं माहवारी प्रबंधन के क्षेत्र में जनजागरूकता फैलाने के लिए डॉ. उषा कस्वां को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बैंकर्स श्रेणी में अग्रणी जिला प्रबंधक राहुल देवराय गोले और करण सिंह सिसोदिया को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए संजू देवी, शशी, अंकिता, सुमन, पूजा योगी, राजकोर और भावना मान सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कियारा सैनी, नीरज कंवर, रूचिका राठौड़ और अनिता कंवर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में माता यशोदा पुरस्कार के तहत सावित्री, ओम कंवर, स्नेहलता औझा, ममता सैनी, अफसाना बानो और ज्योति कंवर को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग तथा समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060374

