[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर में वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ, दीर्घायु की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसालासर

सालासर में वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ, दीर्घायु की कामना

सालासर में वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ, दीर्घायु की कामना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

सालासर : बालाजी धाम सालासर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के अवसर पर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा वाचन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री बालाजी महाराज के श्रीचरणों में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की गई।

कार्यक्रम में मांगीलाल पुजारी के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। वसुंधरा राजे की ओर से सुंदरकांड पाठ का संकल्प जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य ने लिया।

इस अवसर पर हीरालाल पुजारी, विनोद सैनी, कुंभाराम ढुकिया, मांगीलाल भाम्भू, राजकुमार चायल, धर्मेंद्र भाम्भू, ओमकार मेघवाल, बनवारी धानक, छगनलाल सोनी, भीवाराम सिसोदिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज से प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की भी प्रार्थना की।

Related Articles