[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

झुंझुनूं : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सूचना केंद्र सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सोलंकी रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि महिला अधिकारिता विभाग के प्रयासों से झुंझुनूं जिला हर बार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में अग्रणी जिलों में शामिल रहता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सोलंकी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श तथा लोक अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाता है।

समारोह में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग की माता यशोदा पुरस्कार योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्मिक तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles