[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुम्हार-कुमावत समाज की महापंचायत में भाग लेने जयपुर रवाना हुआ झुंझुनूं का दल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुम्हार-कुमावत समाज की महापंचायत में भाग लेने जयपुर रवाना हुआ झुंझुनूं का दल

कुम्हार-कुमावत समाज की महापंचायत में भाग लेने जयपुर रवाना हुआ झुंझुनूं का दल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के तत्वावधान में जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित सामाजिक अधिकार रैली एवं महापंचायत में भाग लेने के लिए झुंझुनूं जिले से जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों और युवाओं की टीम उत्साह के साथ जयपुर के लिए रवाना हुई।

झुंझुनूं जिला इकाई के नेतृत्व में रवाना हुए इस दल ने समाज की एकजुटता और अधिकारों को लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने बताया कि जयपुर में आयोजित यह महापंचायत कुम्हार-कुमावत समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों को लेकर आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रैली के माध्यम से समाज सरकार के समक्ष अपनी छह प्रमुख मांगें रखेगा, जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण का वर्गीकरण कर समाज को न्यायसंगत भागीदारी देना प्रमुख मुद्दा है।

महापंचायत के माध्यम से समाज की ओर से सरकार के समक्ष कई अहम मांगें भी रखी जाएंगी। इनमें श्रीयादे माटी कला बोर्ड को तकनीकी और लघु उद्योग से जोड़कर उसके समग्र विकास की दिशा में कार्य करना, राजनीतिक दलों में जनसंख्या के अनुपात में टिकट वितरण और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना, जिला व तहसील स्तर पर समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आवंटन तथा किसान आयोग और महिला आयोग जैसे संवैधानिक बोर्डों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर.सी. कुमावत करेंगे।

इस अवसर पर सुशील प्रजापति, अशोक प्रजापति, गोविंद कुमावत, जितेंद्र कुमावत, पिंटू कुमावत, सोनू कुमावत, मोहन कुमावत, नाथू कुमावत, मुकेश जलन्द्रा, शंभूदयाल कुमावत, नरेंद्र सिंह शेखावत, संदीप कुमावत, संजय कुमावत, अजय कुमावत, श्रीचंद कुमावत, मामराज कुमावत, मांगीलाल कुमावत, ओमजी कुमावत, मंगल कुमावत, नंदलाल कुमावत, राधेश्याम कुमावत, राजेश कुमावत, हेमंत कुमावत सहित समाज के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles