सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों में खुशी की लहर
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों में खुशी की लहर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे घोषित होते ही झुंझुनूं जिले के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होने के बाद झुंझुनूं शाखा के उपाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने सफल विद्यार्थियों को फोन कर बधाई दी तथा उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने की सूचना दी। यह खबर सुनते ही विद्यार्थियों और उनके परिवारजनों में हर्ष का माहौल बन गया और अभिभावकों को अपने बच्चों की उपलब्धि पर गर्व महसूस हुआ।
परिणाम के अनुसार झुंझुनूं शहर में नितिन सांघी ने 454 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंकित सैनी ने 397 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि राधिका गुप्ता ने 307 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
झुंझुनूं शाखा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव इंद्रजीत, विद्यार्थी समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार तथा कोषाध्यक्ष विनायक शर्मा और शायना खान ने बताया कि इस बार दोनों समूहों में झुंझुनूं से कुल 97 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 9 विद्यार्थियों ने दोनों समूहों में सफलता प्राप्त की। इसके अलावा 7 विद्यार्थी केवल प्रथम समूह में तथा 1 विद्यार्थी केवल द्वितीय समूह में उत्तीर्ण हुए।
उन्होंने बताया कि केवल प्रथम समूह में 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 22 विद्यार्थियों को सफलता मिली। वहीं केवल द्वितीय समूह में 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 7 विद्यार्थी सफल रहे।
शाखा पदाधिकारियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झुंझुनूं के विद्यार्थी लगातार सीए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2060005


