मूर्ति को नमन करने सीएचसी पहुंचे भामाशाह के परिजन
मूर्ति को नमन करने सीएचसी पहुंचे भामाशाह के परिजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कस्बे के नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गत दिनों अस्पताल के लिए भूमि दान करने वाले भामाशाह की मूर्ति स्थापित की गई थी। शनिवार देर शाम को भामाशाह स्व. चेतराम लाठ के परिजन बरगढ़ (ओडिशा) प्रवासी इस्लामपुर सीएचसी पहुंचे और उनकी मूर्ति को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। ग्रामीणों ने कहा कि भामाशाह की ओर से अस्पताल के लिए भूमि दान करना अविस्मरणीय कार्य है जिन्हें कस्बे की जनता पीढ़ियों तक याद रखेगी। भामाशाह की ओर से किए गए इस पुण्य कार्य को कभी बुलाया नहीं जा सकता। गौरतलब है कि स्व. चेतराम लाठ के परिजनों की ओर से अस्पताल के लिए लगभग 3500 वर्ग गज जमीन डोनेट की गई थी। इस अवसर पर डॉ. नेहा चौधरी, ओमप्रकाश केडिया, भामाशाह के पौत्र सुनील लाठ, भारती लाठ, स्नेहा, अवनी लाठ, कविता, संदीप व माया सहित अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2054537


