[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री जमनादास अडूकिया राजकीय विद्यालय अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक : सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री जमनादास अडूकिया राजकीय विद्यालय अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक : सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा

चिड़ावा : स्थानीय श्री जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिड़ावा का शनिवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनूं अशोक कुमार शर्मा ने गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन व संग्रहण केंद्र, परीक्षा व्यवस्था, स्टाफ रूम, परीक्षा कक्ष, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, रसोईघर, कार्यालय, स्वच्छता व्यवस्था, वीक्षण कार्य, अध्यापन व्यवस्था, नामांकन, परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय की भौतिक सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया।

इस अवसर पर उनके साथ सहायक निदेशक समसा अशोक कुमार जांगिड़ तथा डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता अजय कुमार प्रेमी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के पश्चात विद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुए सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि चिड़ावा क्षेत्र का श्री जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अन्य राजकीय विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने संस्था प्रधान प्रदीप मोदी के नेतृत्व में विद्यालय में हुई नामांकन वृद्धि, बेहतर भौतिक सुविधाओं, जिले में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, स्वच्छता, पर्यावरण अनुकूल वातावरण और अनुशासन की सराहना की और इसे अन्य विद्यालयों के लिए श्रेष्ठ उदाहरण बताया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सीडीईओ का स्वागत भी किया गया। संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा का अभिनंदन करते हुए उनके सकारात्मक मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उप प्राचार्य नरेंद्र वालिया सहित सुरेंद्र सैनी, उर्मिला, नरेंद्र, सूरजभान, दीपक कुमार, शांता, सुनीता कुल्हार, मनोरमा, आशुतोष शर्मा, बिजेश बुलानिया, मेधा, कुसुमलता, प्रतिभा स्वामी, राजकौर, हर्षिता बजाज, नीतू, अलबेली, आशा, गंगाधर सैनी, सहीराम, सुधीर जांगिड़, किरण, सुधा यादव, मुकेश कुल्हार, मुकेश चौधरी, अंकिता, राजबाला सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles