ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को करवाया भोजन
ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को करवाया भोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर नई सड़क पर ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान की ओर से जरूरतमन्दों के लिए चलाए जाने वाले तीन दिवसीय भण्डारे का शुभारम्भ समाजसेवी रफीक खान ने किया।समाज सेवी खान ने कहा कि इस माहे रमजान के पवित्र माह में जरूरतमन्दो की सेवा करना पुण्य कार्य है। उन्होने कहा कि हर समाजसेवी को अपने जीवन में समाज सेवा जैसे नेक कार्य करने चाहिए। संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय खान घाघू ने बताया कि हर वर्ष की भांती रमजान के महीने में कच्ची बस्ती, रेल्वे स्टेशन, झुग्गियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को तीन दिनों तक भोजन करवाया जाता है ।

संजय खान ने संस्थान से जुड़े सभी भामाशाहों व टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ईदरीश खान, निजामुदीन खान, मोहम्मद आसिफ, साकिर, मुस्तफा, हसन, रफीक, हुसैन खान, रियाजत खान व शाहरूख खान आदि उपस्थित रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053756


