ओबीसी मांगों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन:जनगणना में ओबीसी जातियों का अलग कॉलम जोड़ने की मांग
ओबीसी मांगों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन:जनगणना में ओबीसी जातियों का अलग कॉलम जोड़ने की मांग
सरदारशहर : सरदारशहर में भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने ओबीसी समाज से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रमुख रूप से आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी वर्ग की जाति आधारित जनगणना सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र सरकार ने कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना कराने का निर्णय लिया था। हालांकि, जारी किए गए जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी जातियों का कॉलम शामिल नहीं किया गया है। मोर्चा ने इसे ओबीसी समाज के साथ अन्याय बताते हुए जनगणना में ओबीसी जातियों का अलग कॉलम जोड़ने की मांग की, ताकि समाज की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में एससी, एसटी, ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी बिल लागू करने की मांग भी की गई। पदाधिकारियों ने यूजीसी डिग्री रेगुलेशन को मजबूत बनाकर लागू करने तथा वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मुक्त करने की मांग भी रखी। ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष हेतराम बरोड़, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद खेड़ीवाल, घनश्याम और मुकेश शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053628


