सिधमुख में 108 एंबुलेंस सेवा को मिली स्वीकृति:मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में राहत मिलेगी
सिधमुख में 108 एंबुलेंस सेवा को मिली स्वीकृति:मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में राहत मिलेगी
सादुलपुर : सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के सिधमुख कस्बे में सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा को स्वीकृति मिल गई है। भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा पूनिया ने इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार व्यक्त किया।
सुमित्रा पूनिया ने बताया कि सिधमुख क्षेत्र में पहले एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को काफी कठिनाई होती थी। अब 108 एंबुलेंस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।
पूनिया ने जानकारी दी कि इस मांग को लेकर सिधमुख के पूर्व मंडल अध्यक्ष बिहारी दान चारण ने भी उनके साथ जयपुर में चिकित्सा मंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया था। पूनिया ने आगे कहा कि वे सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053628


