[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार:साधु वेश में बुजुर्ग महिलाओं को लूटते थे, राजस्थान-हरियाणा में कई वारदातें कबूली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार:साधु वेश में बुजुर्ग महिलाओं को लूटते थे, राजस्थान-हरियाणा में कई वारदातें कबूली

पिलानी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार:साधु वेश में बुजुर्ग महिलाओं को लूटते थे, राजस्थान-हरियाणा में कई वारदातें कबूली

पिलानी : झुंझुनू जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में साधु का भेष धारण कर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो धार्मिक स्थलों का रास्ता पूछने के बहाने महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनके गहने झपट लेते थे।

पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि इस मामले में पीड़िता शीला पूनिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनकी सास शांति देवी (73), निवासी धींधवा बिचला, 24 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे धींधवा आथूना से अपने घर लौट रही थीं।

मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने की वारदात

सेठां वाले मंदिर के पास एक कार में आए दो व्यक्तियों ने शांति देवी को रोका। इनमें से एक साधु के वेश में था, जबकि दूसरा सामान्य कपड़ों में था। दोनों ने महिला से खाटू श्याम मंदिर का रास्ता पूछा। जब महिला ने रास्ता नहीं जानने की बात कही, तो आरोपियों ने अचानक उनके कानों की सोने की बालियां और हाथ में पहनी चांदी की अंगूठी झपट ली और कार में बैठकर फरार हो गए।

सीसीटीवी से मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी उप जिला कारागृह भादरा में बंद हैं। इसके बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की।

कई थाना क्षेत्रों में की वारदातें कबूल

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पिछले छह महीनों के दौरान उन्होंने सिद्धमुख, भादरा, भिरानी, राजगढ़ और हमीरवास थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी साधु का भेष धारण कर धार्मिक स्थलों का रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग और अकेली महिलाओं को अपने विश्वास में लेते थे और मौका मिलते ही उनके गहने झपटकर फरार हो जाते थे।

वारदात के बाद बदल लेते थे नंबर प्लेट और भेष

पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट और वेशभूषा बदलने में भी माहिर थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर नाथ (33), पुत्र रघुवीर उर्फ रूघवीर, निवासी कन्होरा, थाना रोहाड़ी, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) और दीवान उर्फ सुनील (22), पुत्र राजुनाथ, निवासी वार्ड नंबर 17 दिनोद, थाना सदर भिवानी, जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है।

Related Articles