[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैरू में RAC जवान कमलेश कुमार अंतिम संस्कार:राजकीय सम्मान के साथ हुआ, हार्ट अटैक से हुआ निधन; बीकानेर बटालियन मुख्यालय में तैनात थे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कैरू में RAC जवान कमलेश कुमार अंतिम संस्कार:राजकीय सम्मान के साथ हुआ, हार्ट अटैक से हुआ निधन; बीकानेर बटालियन मुख्यालय में तैनात थे

कैरू में RAC जवान कमलेश कुमार अंतिम संस्कार:राजकीय सम्मान के साथ हुआ, हार्ट अटैक से हुआ निधन; बीकानेर बटालियन मुख्यालय में तैनात थे

नवलगढ़ : आरएसी जवान कमलेश कुमार पंघाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शुक्रवार को उनके पैतृक कैरू गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

टुकड़ी के अधिकारियों ने बताया कि कमलेश कुमार बीकानेर बटालियन मुख्यालय में तैनात थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद होली खेलते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पहले बटालियन की डिस्पेंसरी ले जाया गया, फिर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

जवान पंघाल के निधन की सूचना मिलते ही सुबह उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मुकुंदगढ़ बाइपास से लेकर कैरू गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसके बाद घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई। अंतिम संस्कार के दौरान आरएसी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सलामी दी। कमलेश कुमार के पुत्र पीयूष ने उन्हें मुखाग्नि दी।

आरएसी की टुकड़ी ने पुष्पचक्र अर्पित किया
आरएसी की टुकड़ी ने पुष्पचक्र अर्पित किया

कमलेश के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता देवी, बेटा पीयूष और बेटी मोनू हैं। उनके पिता कानाराम का पहले ही निधन हो चुका था। अंतिम संस्कार में सीआई अजयसिंह, विजेंद्रसिंह डोटासरा, मनोहरसिंह जाखल, दयाराम कैरू, ओमप्रकाश कैरू, फूलचंद भाकर और पंकज शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles