[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सशक्त नारी-सशक्त राजस्थान अभियान के तहत सीकर में जिला स्तरीय हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सशक्त नारी-सशक्त राजस्थान अभियान के तहत सीकर में जिला स्तरीय हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सशक्त नारी-सशक्त राजस्थान अभियान के तहत सीकर में जिला स्तरीय हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत “सशक्त नारी–सशक्त राजस्थान” अभियान के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग सीकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, महिला संगठनों की प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।

इस दौरान महिलाओं को स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं, कौशल विकास तथा आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं। महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, ऋण सुविधा और विपणन सहायता जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को जागरूक रहने, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज और राज्य का समग्र विकास संभव है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार , सहायक निदेशक लोक सेवा इंदिरा शर्मा, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग राजेंद्र चौधरी सहित अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही

Related Articles

Mantratoto luwakpoker