सीकर में नागरिक सुरक्षा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, सात दिन तक चलेगा प्रशिक्षण
सीकर में नागरिक सुरक्षा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, सात दिन तक चलेगा प्रशिक्षण
सीकर : जिले में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में शुरू हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इनमें पटवारी, ग्राम सेवक, पीटीआई, शिक्षक, एलडीसी सहित अन्य कर्मचारी और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक शामिल हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी ने कहा कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा या आपातकालीन स्थिति में प्रभावी बचाव कार्य करने की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को ग्राउंड लेवल पर रेस्क्यू ऑपरेशन, आपदा प्रबंधन तथा जनसहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत राहत और बचाव कार्य कर सकें।

उन्होंने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में आपदा प्रबंधन के दौरान नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी तत्परता और सेवा भावना के कारण जिले को एक अलग पहचान मिली है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा सीकर मदन सिंह कुड़ी, डॉ. जे. डी. सोनी और प्रशिक्षण प्रभारी धर्मराज हाथीवाल सहित जिले के कई अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मौजूद रहे।
यह सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053640


