जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित, टीम भावना से कार्य कर जिले को प्रथम रैंक दिलाने पर जोर
जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित, टीम भावना से कार्य कर जिले को प्रथम रैंक दिलाने पर जोर
सीकर : जिला निष्पादक समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न शैक्षणिक पैरामीटर पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों से आह्वान किया गया कि जिले को प्रथम रैंक पर लाने के लिए सभी को टीम भावना के साथ सकारात्मक सोच रखते हुए समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समन्वय जरूरी है, जिससे योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच सके।
बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जैमन, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश महर्षि, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत, एपीसी रामेश्वर बिजारणियां, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सज्जन सिंह सहित जिले के समस्त सीबीईओ उपस्थित रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053579


