बांसडी किसान गौशाला में होली धमाल प्रतियोगिता में छावड़ी कि ढाणी प्रथम रही
बांसडी किसान गौशाला में होली धमाल प्रतियोगिता में छावड़ी कि ढाणी प्रथम रही
गुढ़ागौड़जी : बांसडी किसान गौशाला में फाल्गुन के महीने में होली धमाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें काफी जगह से डफ मंडली पहुंची जिन्होंने अपनी अलग-अलग होली की धमाल बोलकर व डफ बजाकर अपनी अपनी कला का बखान किया जिसमें छावड़ियो की ढ़ानी का प्रथम स्थान आने पर नगद राशि देकर उनका सम्मान किया गया। दूसरे स्थान पर सिंगनोर कि डफ मंडली रही तथा तीसरे स्थान पर चानाथ की डफ मंडली रही। सभी को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा ने कहा कि वर्तमान में भारतीय संस्कृति पूरी तरह से लुप्त होती जा रही है।

भारतीय पहनावा, वेशभूषा सबकुछ गायब हो चुका है। केड के पास छावड़ियो कि ढाणी में आज भी देसी कलाकार है जो भारतीय संस्कृति का पूरा पालन करते हैं। इस मौके पर हीरामल देव महाराज के गुरु धुड़ाराम चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु बड़वा, मनीष चनाथ, बुधराम कोहली, सरदारा राम सिराधना, देवकरण भरगड, गौशाला अध्यक्ष बाबूलाल बड़वा, भगत रुड़ाराम चावड़ा, बजरंग चौहान रामकिशन शर्मा, मातु राम खटाना, संत कुमार कसाना तथा धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा सहित काफी लोग मौजूद रहें। ग्राम वासियों ने किसान गौशाला में लाखों रुपए का चंदा भी दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053621


