8 मार्च को सूचना केंद्र में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का जिला स्तरीय समारोह
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 लोगों का होगा सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 8 मार्च (रविवार) को झुंझुनूं के सूचना केंद्र सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में झुंझुनूं उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई तथा नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मधु यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत कुल 24 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
इनका होगा सम्मान
मंडावा तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर, सहायक प्रबंधक पूजा, बीसीएमओ डॉ. रेखा, पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक दारा सिंह, आरएसआरडीसी की सहायक अभियंता ज्योति महरिया, शहीद फारूख अहमद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमसर की वरिष्ठ अध्यापिका सविता गोदारा, बीपीओ कंचन चौधरी, अगवाना खुर्द की पंचायत शिक्षिका सुमन मान, इस्लामपुर की ग्राम साथिन सबीना, घोड़ीवारा खुर्द की कार्यकर्ता प्रीति कुमारी, भूदा का बास की सहायिका गुड्डी देवी, पिलानी की आशा सहयोगिनी लक्ष्मी शर्मा, एम.डी. टेंट हाउस हंसासर की ग्राम साथिन सम्पत, बड़ागांव की ग्राम साथिन सुनिता, बड़ाउ की ग्राम साथिन कविता गुर्जर, बुहाना की ग्राम साथिन सुनिता देवी, हेतमसर की ग्राम साथिन किरणा बरवड़, मोई भारू की ग्राम साथिन कश्मीर, उरीका की ग्राम साथिन मंजू, सैनी नगर की ग्राम साथिन संजु सैनी, काजी की ग्राम साथिन रचना कुमारी, ओजटू की ग्राम साथिन मंजू देवी तथा प्रतापपुरा की ग्राम साथिन मंजू को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां भी मौजूद रहेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053621


