होमगार्ड नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से
सीकर पुलिस लाइन में होगा आयोजन, अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र झुंझुनूं के वर्ष 2022 के अभ्यर्थियों के लिए होमगार्ड नामांकन (भर्ती) प्रक्रिया की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कार्यालय समादेष्टा की ओर से जारी सूचना के अनुसार झुंझुनूं केंद्र के 15 रिक्त पदों के लिए कुल 13,370 अभ्यर्थी नामांकन प्रक्रिया में भाग लेंगे।
यह नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन सीकर में आयोजित की जाएगी। प्रक्रिया का संचालन निदेशालय गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों की देखरेख में किया जाएगा। चयन समिति में केंद्र व गण के समादेष्टा, गण समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि तथा जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
विभाग द्वारा सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in/homeguards पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
गृह रक्षा स्वयंसेवकों की यह नामांकन प्रक्रिया लगभग तीन सप्ताह तक चलने की संभावना है, जिसमें विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को अलग-अलग तिथियों पर बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय व स्थान पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इनमें मूल निवास प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता, विशेष योग्यता, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र तथा पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन स्थल में प्रवेश के बाद किसी भी अभ्यर्थी को दस्तावेज लाने के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01592-232366 पर संपर्क कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053640


