होली स्नेह मिलन समारोह में भामाशाह भगवती प्रसाद केडिया का नागरिक अभिनंदन
ग्रामीणों ने केडिया, काजड़िया व संघी परिवार का जताया आभार
सूरजगढ़ : ग्राम पंचायत काजड़ा मुख्यालय पर प्रशासक मंजू तंवर की अध्यक्षता में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने शिक्षाश्री पुरस्कार से सम्मानित भामाशाह एवं उद्योगपति भगवती प्रसाद केडिया का नागरिक अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की खुशियां मनाईं। मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद केडिया तथा विशिष्ट अतिथि कैलाश नागवान रहे। इस अवसर पर पंचायतवासियों ने साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर केडिया का स्वागत किया।
केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से होती है, न कि जाति, धर्म या संपत्ति से। उन्होंने ग्रामीणों को होली और धूलंडी की शुभकामनाएं भी दीं।
प्रशासक मंजू तंवर ने कहा कि ग्राम काजड़ा हमेशा भामाशाहों की भूमि रही है और पंचायत के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने शनिदेव मंदिर परिसर में वाटर कूलर लगवाने का आग्रह किया, जिसे केडिया ने स्वीकार किया।कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भगवती प्रसाद स्वामी, ठेकेदार नाहर सिंह शेखावत, शिक्षाविद जगदीश प्रसाद सैन, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, संघी ट्रस्ट प्रतिनिधि भरत नागवान, डॉ. मनोज जोशी, प्रेम सिंह नायक, विनोद सोनी, गुमान सिंह शेखावत, राय सिंह शेखावत, रामसिंह कुमावत, रणजीत सिंह शेखावत, मोहित कुमार, लक्ष्मण सिंह शेखावत, अनिल जांगिड़, अशोक कुमावत, अक्षय शर्मा, विकास मारवाल, छंगाराम, दरिया सिंह, शिव कुमार शर्मा, पवन कुमार चाँद, धर्मेन्द्र शेखावत, मंगलानंद, कृष्ण सोनी, मातादीन सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया तथा अंत में प्रशासक मंजू तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053543


