घरड़ाना खुर्द में शहीद की 46वीं स्मृति:मेला आयोजित, मेधावी छात्रों और नर्सिंग अधिकारियों का सम्मान
घरड़ाना खुर्द में शहीद की 46वीं स्मृति:मेला आयोजित, मेधावी छात्रों और नर्सिंग अधिकारियों का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधु दहिया
सिंघाना : सिंघाना क्षेत्र के गांव घरड़ाना खुर्द में स्वर्गीय सूबेदार रिछपाल सिंह राव की 46वीं स्मृति दिवस पर एक विशाल मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार जय चौधरी एंड पार्टी ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार रहे, जबकि श्रीमती मनोहरमा देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पूर्व प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह राव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान पूर्व प्रधान हरपाल सिंह राव ने विधायक श्रवण कुमार का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

विधायक श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वह घरड़ाना खुर्द को अपना गांव मानते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूरजगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। 10वीं, 12वीं, कॉलेज और इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसके अतिरिक्त, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घरड़ाना खुर्द की नर्सिंग ऑफिसर अनिता कुमारी को जिला स्तर पर सम्मानित होने तथा नर्सिंग ऑफिसर निर्मला देवी को ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर सूबेदार रिछपाल सिंह परिवार की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सरदार सिंह प्रधानाचार्य खेतड़ी नगर, बाबूलाल थोलोर, रामेश्वर लाल मिल, सूबेदार देवकरण, बजरंग लाल पुनिया, राजेंद्र प्रसाद पूर्व सरपंच, रामकिशन सरपंच ढोड़ोत, ईश्वर सिंह सरपंच मैनाना, रमेश सरपंच बरन कलां, धर्मा, प्यारेलाल, अशोक, कवि रोहित नेहरा, पूर्व युवा कांग्रेस जिला सचिव सरजीत राव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधान चौधरी हरपाल सिंह राव ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053662


