[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी हॉस्पिटल के पीछे गांजा बेच रहा था युवक:सूरजगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार; 223 ग्राम अवैध नशे की खेप बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सरकारी हॉस्पिटल के पीछे गांजा बेच रहा था युवक:सूरजगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार; 223 ग्राम अवैध नशे की खेप बरामद

सरकारी हॉस्पिटल के पीछे गांजा बेच रहा था युवक:सूरजगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार; 223 ग्राम अवैध नशे की खेप बरामद

सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ में सरकारी हॉस्पिटल के पीछे एक युवक गांजा बेच रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से 223 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

रजगढ़ थानाधिकारी दौलतराम (RPS प्रोबे.) के मुताबिक- आरोपी विकास सैनी (30) इलाके में गांजा खपाने की फिराक में था। सूचना मिली कि सरकारी अस्पताल के पीछे गली में एक युवक खड़ा है जिसके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी विकास पुत्र गोपीराम सूरजगढ़ के ही वार्ड 20 का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से 223 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल महिपाल का विशेष योगदान रहा। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद सामने आएगा कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और सूरजगढ़ में किन-किन युवाओं या छोटे विक्रेताओं को इसकी सप्लाई दी जानी थी।

Related Articles