एक्सीडेंट में नहीं खुले थार के ‘एयरबैग’, शोरूम पर नारेबाजी:खरीदार बोले- गाड़ी ने हमारी जान जोखिम में डाली, कंपनी रिफंड दे
एक्सीडेंट में नहीं खुले थार के 'एयरबैग', शोरूम पर नारेबाजी:खरीदार बोले- गाड़ी ने हमारी जान जोखिम में डाली, कंपनी रिफंड दे
झुंझुनूं : थार गाड़ी के एयरबैग नहीं खुलने से नाराज लोगों ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के शोरूम में हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और शोरूम संचालकों से गाड़ी का रिफंड मांगा। हालांकि मैनेजर समेत अन्य स्टाफ ने उन्हें आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर रिफंड समेत अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
दरअसल, कैरू गांव के निवासी नेमीचंद मीठारवाल ने हाल ही में थार गाड़ी खरीदी थी। 28 फरवरी को जयपुर में यह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भीषण टक्कर के बावजूद गाड़ी के एयरबैग नहीं खुले। इससे गुस्साए पीड़ित पक्ष ने गहलोत मोटर्स के शोरूम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

खरीदार बोले- एक्सीडेंट में नहीं खुले एयरबैग
नेमीचंद ने कहा कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी गाड़ी सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरी और कस्टमर्स की जान जोखिम में रही। इसके कारण गाड़ी में बैठे लोगों की जान जा सकती थी। पीड़ित नेमीचंद का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर शोरूम पहुंचे, तो वहां के स्टाफ ने बेहद गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया। कर्मचारियों ने कहा कि गाड़ी कंपनी ने दी है, अब एयरबैग खुले या नहीं, यह हमारी जिम्मेदारी नहीं है।
इसके बाद पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों ने रीको स्थित गहलोत मोटर्स के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव का प्रयास किया। शोरूम मैनेजर रवि शर्मा ने कहा कि गाड़ी की पूरी जांच की जाएगी। कंपनी की रिपोर्ट आने के बाद ही क्लेम या रिप्लेसमेंट पर कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053546


