अखेपुरा टोल पर सचिन पायलट का स्वागत:किसानों ने गेहूं की बालियां भेंट कर किया अभिनंदन
अखेपुरा टोल पर सचिन पायलट का स्वागत:किसानों ने गेहूं की बालियां भेंट कर किया अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
पलसाना : राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का गुरुवार को पलसाना क्षेत्र के अखेपुरा टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने स्वागत किया। दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। उन्हें बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। क्षेत्र के किसानों ने पायलट को गेहूं की बालियां भेंट कीं, जिसे किसान सम्मान और क्षेत्र की समृद्धि का प्रतीक बताया गया।
सचिन पायलट ने सभी कार्यकर्ताओं और किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दातारामगढ़ क्षेत्र की जनता द्वारा मिला यह स्नेह और स्वागत उनके लिए महत्वपूर्ण है। पायलट ने किसानों और आमजन के साथ खड़े रहने को अपनी प्राथमिकता बताया।
ये कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पलसाना ब्लॉक अध्यक्ष भींवाराम बाजियां, इब्राहिम खान, अमोलक कुमावत, रानोली सरपंच औंकारमल सैनी, रेवासा सरपंच राजकुमार सैनी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053574


