50 लाख में उल्लू खरीदने का झांसा देकर ठगा:पहली बार रुपए लेकर उल्लू उड़ा दिया, दूसरी बार में बाइक सवार रुपए लेकर भागे
50 लाख में उल्लू खरीदने का झांसा देकर ठगा:पहली बार रुपए लेकर उल्लू उड़ा दिया, दूसरी बार में बाइक सवार रुपए लेकर भागे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में उल्लू बेचने के नाम पर एक ही आदमी को दो बार ठगा गया। गैंग ने 2.30 लाख रुपए ठग लिए। अब पीड़ित ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।
झीगर छोटी निवासी प्रमोद कुमार सेवदा ने दादिया पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 29 दिसंबर 2025 को उनके पास कुड़ली निवासी राजू बावरी का कॉल आया। उसने प्रमोद कुमार को उल्लू खोजने की बात कही। राजू ने प्रमोद को कहा- वह उल्लू ढूंढ कर देगा तो 5 लाख रुपए दूंगा। इसके बाद राजू ने प्रमोद को अपने नंबर दे दिए और फिर हर दूसरे दिन कॉल करके पूछता कि उल्लू देखा क्या।
जयपुर में उल्लू खरीदने वाली पार्टी ने कहा- 50 लाख रुपए देंगे
एक दिन राजू ने प्रमोद को कॉल करके कहा- मेरे दोस्त ने उल्लू पकड़ लिया है। जो उदयपुरवाटी के पास गांव का है। इसका नाम सुरेंद्र गुर्जर है और वह उल्लू के 6 लाख रुपए मांग रहा है। आप जयपुर वाली पार्टी से बात करो, जयपुर वाली पार्टी से प्रमोद ने बात की तो उसने अपना नाम शर्मा जी बताया और कहा कि हम 50 लाख रुपए दे देंगे। माल डील करके लाओ। दिल्ली की पार्टी लेने के लिए आई हुई है,आप डील करके हमें बुलाओ।
2 लाख रुपए मांगे
राजू ने प्रमोद, सुरेंद्र गुर्जर और शर्मा जी को गोरिया वाले पुलिया के पास बुलाया। फिर सुरेंद्र गुर्जर को उल्लू दिखाने को कहा। जब सुरेंद्र गुर्जर ने उल्लू दिखाया तो शर्मा जी ने जोर से कहा कि हम 48 लाख दे देंगे। तब सुरेंद्र गुर्जर ने कहा कि आप इसके 48 लाख ले रहे हो और हमें 5 लाख दे रहे हो। ऐसे में उसे दिन डील नहीं हुई। दो-तीन दिन बाद राजू प्रमोद के पास आया और कहा कि 6 लाख रुपए में डील हुई है। 2 लाख रुपए की व्यवस्था तुम करो और 1 लाख मैं बनाता हूं।
फिर सुरेंद्र गुर्जर ने कहा कि तुम दो आदमी आओगे ज्यादा नहीं। मैं अपनी पत्नी को साथ लेकर गुंगारा मोड पर आऊंगा।। उसके बाद राजू और प्रमोद गुंगारा मोड पर पहुंच गए। उसके बाद प्रमोद तो दूर खड़ा हो गया और राजू ने सुरेंद्र गुर्जर को रुपए देने के बाद उल्लू को उड़ा दिया। फिर राजू ने प्रमोद को कहा कि मेरे हाथ से छूट गया,तुम दुखी मत हो। मैं खुद उल्लू को पकड़ लूंगा।
30 हजार रुपए लेकर भागे बाइक सवार
करीब दो दिन बाद प्रमोद के पास मुकेश मीणा का कॉल आया। उसने कहा कि माल लेना है क्या, 3 लाख रुपए लगेंगे। सौदा होने पर रुपए देने की बात कही। इसके बाद पिपराली और श्यामपुरा के बीच बिना नंबर की बाइक पर दो लोग आए। एक गाड़ी में 5-6 लोग बैठे हुए थे। प्रमोद ने बाइक सवार दोनों को 30 हजार रुपए दे दिए।
दोनों ने कहा कि थैला बाइक के पीछे बंधा हुआ है। उसमें ही उल्लू है। इसके बाद बाइक सवार दोनों लोग वहां से फरार हो गए। वहीं, गाड़ी दूर खड़ी हुई थी। प्रमोद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053640


