लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने झुग्गी-झोपड़ियों में किया होली स्नेह मिलन
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने झुग्गी-झोपड़ियों में किया होली स्नेह मिलन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : किशोर कुमार
गुढ़ागौड़जी : होली के पावन पर्व पर सामाजिक संस्थान लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के बीच मिठाई के पैकेट वितरित कर हर्षोल्लास के साथ होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।
ट्रस्ट के सदस्य झुंझुनूं रोड स्थित झुग्गी बस्तियों में पहुंचे और परिवारों के साथ आत्मीयता से होली स्नेह मिलन कार्यक्रम किया। इस दौरान बच्चों व महिलाओं को मिठाई के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमावत रहे, जबकि अध्यक्षता स्थानीय इकाई के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने की।
ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि संस्था हर वर्ष सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच त्योहारों पर पहुंचती है। दीपावली सहित अन्य पर्वों पर भी इसी प्रकार सेवा कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के बीच त्योहार की खुशियां बांटना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर खुशी और मुस्कान साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर ट्रस्ट सहप्रभारी तनु सांखला, उपाध्यक्ष हरिराम सैन, बलवीर मांठ,अभिनेंद्र सिंह, प्रमोद भूपेश, भरपाई, आरूषि शर्मा, पलक,अनीशा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052406
