सीकर में गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से प्रारंभ होगी
सीकर में गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से प्रारंभ होगी
सीकर : गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र सीकर कमाण्डेन्ट राजेश यादव ने बताया कि गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, सीकर,झुन्झुन,चूरू के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से 29 मार्च 2026 तक परेड ग्राउण्ड, पुलिस लाईन, सीकर पर आयोजित की जायेगी। नामांकन प्रक्रिया निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों द्वारा सम्पन्न की जायेगी। जिसमें केन्द्र, के समादेष्टा, गण समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे। 14 दिनों तक चलने वाली इस नामांकन प्रक्रिया में जिला सीकर की 67, झुन्झुनूं की 15 एवं चूरू की 52 रिक्तियों (कुल रिक्तियां 134) के विरुद्ध जिला सीकर से 21024, झुन्झुनूं से 13370 एवं चुरू से 7003 प्राप्त आवेदनों के कुल 44497 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल पर SMS एवं ई-मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जायेगी, तत्पश्चात अभ्यर्थी दिये गये लिंक अथवा विभागीय वेबसाइट http://home-rajasthan-gov-in/homeguards पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया लगभग 03 सप्ताह तक चलने की सम्भावना है। जिसके लिए अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों को अलग-अलग समय पर उपस्थिति देने के लिए बुलाया जायेगा। सभी अभ्यर्थियों से सम्बन्धित प्रवेश पत्र में वर्णित महत्वपूर्ण निर्देशों की पूर्ण पालना की जानी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी को निर्धारित समय, दिनांक एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों (जिले का मूल-निवास, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र एवं पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र एवं प्रवेश पत्र के साथ संलग्न महत्वपूर्ण अन्य सभी दिशा-निर्देशों की पालना करनी आवश्यक होगी। नामांकन स्थल पर प्रवेश करने के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउण्ड से बाहर जाकर कोई भी दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01572-240060 पर कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052409

