[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-लक्ष्मणगढ़ : 12वीं की स्टूडेंट से गैंगरेप के बाद हत्या:आरोपी खुद लड़की को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, विरोध में बीकानेर-जयपुर हाईवे जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर-लक्ष्मणगढ़ : 12वीं की स्टूडेंट से गैंगरेप के बाद हत्या:आरोपी खुद लड़की को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, विरोध में बीकानेर-जयपुर हाईवे जाम

12वीं की स्टूडेंट से गैंगरेप के बाद हत्या:आरोपी खुद लड़की को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, विरोध में बीकानेर-जयपुर हाईवे जाम

सीकर-लक्ष्मणगढ़ : 12वीं की स्टूडेंट से गैंगरेप कर हत्या का मामला सामने आया है। अपनी करतूत को छुपाने के लिए 3 नाबालिग लड़कों ने इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। लड़की को सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां तक कि उसके घरवालों को भी फोन कर सड़क हादसे की जानकारी दी। परिजन पहुंचे तो उसका शव मिला।

सामने आया है कि आरोपी नाबालिग लड़कों का पीड़ित लड़की की सहेली ने भी साथ दिया था। मामला सीकर के फतेहपुर स्थित रामगढ़ का है। वारदात के विरोध में परिवार वालों व ग्रामीणों ने मिलकर शुक्रवार को कुछ देर के लिए बीकानेर-जयपुर हाईवे भी जाम किया था। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां और लक्ष्मणगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी धरना स्थल पर आए और कुछ देर बाद वापस लौट गए।

पोस्टमॉर्टम नहीं करने दिया
लड़की अपने ननिहाल लक्ष्मणगढ़ में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। लड़की का पिता सऊदी अरब में लेबर का काम करता है। उसके चाचा ने 11 मई की रात को अपनी भतीजी की सहेली और 3 लड़कों के खिलाफ रेप कर हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था। परिवार वाले और ग्रामीण शुक्रवार सुबह लक्ष्मणगढ़ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। मांग थी कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। तब ही पोस्टमॉर्टम करने दिया जाएगा। आक्रोशित लोगों ने लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंदसिंह डोटासरा और लक्ष्मणगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी के खिलाफ भी नारेबाजी की। DSP श्रवण कुमार जोरहड ने परिवार वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

राजनीतिक रसूख वाले आरोपियों के दबाव में पुलिस
लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी लड़के राजनीतिक पहुंच रखते हैं। इसलिए मामला सामने आने के बाद पुलिस दबाव में आ गई। लड़की के चाचा ने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे थे, लेकिन हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस दौरान आरोपियों के परिवार वाले थाने के अंदर बैठे रहे और हमें बाहर ही रोक दिया गया। समाज के कई लोग मौके पर जुटे तो रात 10 बजे रिपोर्ट दर्ज की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बीकानेर-जयपुर हाईवे जाम करते हुए।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बीकानेर-जयपुर हाईवे जाम करते हुए।

करतूत छुपाने लड़की को हॉस्पिटल लेकर गए
थाने के बाहर बैठे लड़की के चाचा ने बताया कि आरोपी 3 नाबालिग लड़के हैं। यही लड़के गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे लड़की को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे थे। हॉस्पिटल से सबसे पहले लड़की के भाई को फोन कर कहा कि- तुम्हारी बहन का एक्सीडेंट हो गया है, तुरंत आ जाओ। भाई आधे घंटे में अस्पताल पहुंचा तो बहन का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपियों ने सड़क हादसे की लोकेशन को अलग-अलग बताया
परिवार वालों और पुलिस ने हॉस्पिटल में मौजूद आरोपियों से हादसे की जानकारी ली। तब उन्होंने कहा कि इसका एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस एक आरोपी को घटनास्थल बताने के लिए अपने साथ लेकर गई। इसके बाद दूसरे आरोपी को लेकर गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस को हादसे की अलग- अलग जगह बताई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। दोनों को आरोपियों को हिरासत में ही रखा गया है। आरोपियों में से एक लड़का गाड़ियों पर काम करता है, बाकी दो पढ़ाई कर रहे हैं। आरोपियों के पिता विदेश में मजदूरी का काम करते हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठे।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठे।

पूछताछ में बोले, होटल लेकर गए थे
आरोपियों में से एक ने बताया कि वह छात्रा को होटल लेकर गया था। वापस लौटते समय नेशनल हाईवे 52 पर हमीरपुरा रोड के पास उसका बुर्का बाइक के पहिए में फंस गया। जिससे वह नीचे गिर गई और उसके सिर में चोट आई। उसके दूसरे साथी ने पुलिस को बताया कि मुझे तो अस्पताल में ही बुलाया गया था। मैं कुछ नहीं जानता।

सहेली ने फोन कर घर बुलाया
चाचा का कहना है कि मामले में भतीजी की एक सहेली भी शामिल है। उसका गुरुवार सुबह 10 बजे भतीजी के पास फोन आया था। उसके बाद भतीजी घर से पांच किमी दूर रहने वाली अपनी सहेली से मिलने उसके घर पहुंची थी। वहां पहले से तीनों लड़के मौजूद थे। तीनों लक्ष्मणगढ़ के ही रहने वाले हैं। आरोपियों ने भतीजी को नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाया और बाइक पर होटल ले गए। होटल ले जाकर रेप कर हत्या की और सड़क हादसा का मामला बनाने की कोशिश की।

पहले भी करते थे परेशान, समझाने पर भी नहीं माने
परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी लड़के लड़की को पहले भी परेशान करते थे। कई बार फोन करके धमकी भी दी थी। हमने शिकायत की तो बुजुर्गों ने उन्हें समझाया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद छात्रा की सहेली के जरिए इन लोगों ने उसे बुलाकर यह वारदात की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet