[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के पिपराली रोड पर होली के दौरान हुड़दंग, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खुलवाया जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के पिपराली रोड पर होली के दौरान हुड़दंग, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खुलवाया जाम

सीकर के पिपराली रोड पर होली के दौरान हुड़दंग, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खुलवाया जाम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : शहर में रंगों का पर्व होली अधिकांश स्थानों पर हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया। हालांकि Sikar के पिपराली रोड क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग करने और मुख्य सड़क जाम करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिपराली रोड स्थित सीएलसी कोचिंग की गली में दोपहर के समय बड़ी संख्या में युवक एकत्रित हो गए। इस दौरान कुछ युवक मुख्य सड़क पर डांस करते हुए आवागमन रोकते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हुड़दंग के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो सहायक उप निरीक्षक संत कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर युवकों को सड़क से हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया, लेकिन बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सुचारू करवाया।

गौरतलब है कि पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड सहित शहर के अन्य इलाकों में होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें और सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करें।

Related Articles