[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम दूधवा में धूमधाम से मनाया होली का पर्व। सरपंच मुंशीराम की पहल पर सजा होली चौक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम दूधवा में धूमधाम से मनाया होली का पर्व। सरपंच मुंशीराम की पहल पर सजा होली चौक

ग्राम दूधवा में धूमधाम से मनाया होली का पर्व। सरपंच मुंशीराम की पहल पर सजा होली चौक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम दूधवा में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव के मुख्य होली चौक को दुल्हन की तरह रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिसने पूरे माहौल को उत्सव मय बना दिया। होली चौक में आकर्षक रंगोली का कार्य वेद प्रकाश स्वामी द्वारा किया गया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की। सरपंच मुंशीराम की शानदार पहल पर होली समारोह को विशेष रूप से भव्य रूप दिया गया। शाम ठीक 6 बजकर 25 मिनट पर विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। पूजा-अर्चना पंडित मनमोहन शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर रामाखीलारी, लालचंद ठेकेदार, संदीप राजा, शीशराम कांवर, नरेश मुनिम, सतीश ठेकेदार, शीशराम, प्रकाश बादल, यादराम नेता, इंजीनियर राधे गुर्जर, हेमसिंह शेखावत, शिशुराज, शेरसिंह, सुनील स्वामी, श्रेय गुर्जर, गौरिया, दौलत, राजेंद्र, भूपसिंह, नरेश, राजकुमार, हवासिंह, जीतू, अशोक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। होलिका दहन के दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं तथा गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में भाईचारे और उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles